मरवाही में बाघिन का आतंक, पांच दिनों में छह मवेशियों का शिकार
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज के ज्वालेश्वर क्षेत्र में बाघिन ञ्ज-200 का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात बाघिन ने एक ग्रामीण की गाय को अपना शिकार बना लिया। इस घटना को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इलाके में बाघिन सक्रिय है।
पिछले पांच दिनों में बाघिन छह से अधिक मवेशियों का शिकार कर चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। गौरेला क्षेत्र में बाघिन की बढ़ती गतिविधियां लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही हैं। खासकर रात के समय ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने और खुद भी खतरे से बचने के लिए घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सक्रिय इस बाघिन की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम तैनात है। वन विभाग ने कहा है कि बाघिन की लोकेशन और गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। अधिकारी जल्द ही इसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर करने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन लगातार मवेशियों को निशाना बना रही है, जिससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। कई गांवों में लोग रात के वक्त बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।

अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं