मंत्री पटेल ईएसआईसी क्षेत्रीय परिषद की 91वीं बैठक में हुए शामिल
भोपाल : श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आगामी समय में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री पटेल बुधवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की क्षेत्रीय परिषद की 91वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधनी (नर्मदापुरम) तथा नेमावर में नई डिस्पेंसरी की स्थापना, जबलपुर में 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल की योजना, ईएसआई अस्पतालों में भर्ती रोगियों के बीमा संबंधी मुद्दे एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश