लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर जीएसटी का छापा
रायपुर|आज स्टेट जीएसटी ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है. जहां GST की टीम ने भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है. यह कार्रवाई दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई है|
GST का छापा, लेनदेन के रिकॉर्ड की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर यह रेड कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच की जा रही है|
टैक्स चोरी के मिले संकेत
शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है|

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह