गुंडागर्दी या अनुशासन? देर से आने पर छात्र की पिटाई, आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR
बालोद| छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की है, जहां कक्षा सातवीं के 12 वर्षीय छात्र के पिता प्रमोद साहू की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिता प्रमोद साहू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत
छात्र के पिता के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र किसी कार्य से दोबारा कक्षा में रुक गया था। इसके बाद बाथरूम ब्रेक के दौरान वह लगभग एक मिनट की देरी से वापस कक्षा में पहुंचा। आरोप है कि इसी छोटी सी बात पर नाराज होकर शिक्षक ने छात्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसके हाथ से छाती पर वार करते हुए उसका सिर जबरन दीवार की ओर टकरा दिया।
छात्र के सिर में आई सूजन और दर्द
परिजनों ने जानकारी दी है कि इस मारपीट के कारण छात्र के सिर में गंभीर दर्द और सूजन आ गई है। घटना की रात अधिक होने के कारण परिजनों ने पहले छात्र का घरेलू उपचार किया और फिर अगले दिन 21 जुलाई को उसे शासकीय अस्पताल डौंडीलोहरा ले जाकर उसका मेडिकल चेकअप और इलाज कराया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से बच्चा मानसिक रूप से बेहद भयभीत है और उसने स्कूल जाने से भी पूरी तरह इंकार कर दिया है।
शिक्षक संगठनों द्वारा जताई गई कड़ी नाराजगी
इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। संगठनों का तर्क है कि किसी भी शिक्षक के खिलाफ इस प्रकार आपराधिक मामला दर्ज करने से पूर्व शिक्षा विभाग के माध्यम से एक निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जानी अनिवार्य होती है। उनका आरोप है कि बिना किसी प्रारंभिक जांच के सीधे एफआईआर दर्ज किया जाना उचित प्रशासनिक प्रक्रिया के दायरे में नहीं आता है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी