सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में द्वितीय
संचिता सुषमा वाल्के
भोपाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के आधार पर जारी जुलाई 2026 की विभागवार ग्रेडिंग में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88.29 अंक प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली, समयबद्ध शिकायत निवारण और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि जुलाई माह में विभाग को कुल 55,701 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 50.74 प्रतिशत शिकायतों का पूर्ण संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया। शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के आधार पर विभाग को 88.29 का वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ, जिसके चलते विभाग ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों ने भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में 'ए' रेटिंग प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। नगर निगम जबलपुर ने 98.86 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर निगम सागर 98.23 अंकों के साथ द्वितीय और नगर निगम सिंगरौली 96.95 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
इस उपलब्धि पर आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन टीमवर्क, प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्रवाई और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यसंस्कृति का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया, ताकि आगामी महीनों में विभाग और बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत