चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
इससे पहले वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। रविवार (रिलीज के तीसरे दिन) फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब बढ़कर 27.50 करोड़ रुपये हो गई है।
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे शानदार कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य