दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली मध्य प्रदेश युवा लोजपा की टीम
संचिता सुषमा वाल्के
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिल्ली स्थित पंचशील भवन में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश से पहुंचे युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया।मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। आगामी दिनों में प्रदेशभर में चलाए जाने वाले राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव सावन जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य शंकर तिवारी, प्रदेश महासचिव निशिता सिंह, एससी/एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द रत्नाकर, प्रदेश महासचिव एवं चंबल प्रभारी नीतेश राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवा लोजपा नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रदेश में सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत