अपर्णा यादव का विधानसभा पर हल्लाबोल: फूंका सपा-कांग्रेस का झंडा
लखनऊ| महिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाकर अपना विरोध जताया। अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह बिल वर्षों से अटका हुआ है, जिससे महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा। शनिवार को महिला आयोग ने इस मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 12 करोड़ महिलाओं वाले प्रदेश में भाजपा प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनका हक नहीं मिला और अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान