यूपी में RTE के तहत 1.05 लाख बच्चों को मिला निजी स्कूलों में दाखिला
लखनऊ|प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए सत्र में 1.95 लाख के सापेक्ष अब तक 1.05 लाख प्रवेश हुए हैं। बचे हुए लगभग 90 हजार बच्चों के प्रवेश के लिए एक सप्ताह का समय बेसिक शिक्षा विभाग ने और बढ़ा दिया है। इसके तहत अभियान चलाकर जिलों में प्रवेश कराया जाएगा।
इस बार तीन चरणों में ही आवेदन लिए गए और अप्रैल से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे बचे हुए बच्चों को प्रवेश दिलाएं। सभी जिलों से हर दिन गूगल शीट से प्रवेश पाने वाले बच्चों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी। जिनका प्रवेश नहीं हो रहा है, उसका कारण भी बताना होगा। जो स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी की जाए।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा : केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने की होगी ड्रिल
होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली लिखित परीक्षा की उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड फूलप्रूफ तैयारी कर रहा है। बोर्ड 23 अप्रैल को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए रिहर्सल करेगा। इस दौरान कोषागारों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की ड्रिल भी होगी।
बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के आयोजन से पहले 18 अप्रैल को यूपी 112 मुख्यालय में सभी नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों आदि की बैठक होगी, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के कार्य आवंटन के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
तीन दिन में छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 2532196 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के निर्देश पर एसटीएफ और जिलों की पुलिस सॉल्वर गैंग, नकल माफिया आदि पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अफवाहें और गलत सूचनाएं प्रचारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी भी की जा रही है।

सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग