रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध, कांग्रेस-भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन
राजधानी रायपुर| के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध किया जा रहा है. यहां कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना समेत बड़ी संख्या में आम जनता प्रदर्शन कर रही है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती है. वहीं प्रदर्शन की वजह से रोड जाम हो गया है. वहीं निगम और जिला प्रशासन भी मौके पर तैनात है|
क्या है पूरा मामला?
गुड़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. इस विरोध में कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो आम जनता के साथ मिलकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं|
भारी पुलिस बल तैनात
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की जा रही है. जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इधर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई है और चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है. हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं|

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात