होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और विधानसभा थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में जबरन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 6 असामाजिक तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इसी कड़ी में 5 माह से फरार दो आरोपियों—विवेक वर्मा और योगेश सेन—को भी गिरफ्तार किया गया। इन पर घर में घुसकर धमकी और मारपीट का आरोप था। साथ ही पुलिस ने दबिश देकर 7 वारंटियों को पकड़ा और जेल दाखिल कराया।
धरसींवा थाना क्षेत्र में 13 सक्रिय चाकूबाजों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, विधानसभा क्षेत्र में 3 अन्य संदिग्धों को भी जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान का उद्देश्य होली के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के समय कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह