'भगवान शिव की तुलना संघ से करना आस्था का अपमान', पंडित प्रदीप मिश्रा को दिग्विजय की दो टूक
सीहोर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सोमवार को सीहोर पहुंचे. यहां वो अपने पुराने हमलावर अंदाज में नजर आए. इछावर विधानसभा के ग्राम खेरी में पदयात्रा और मजदूरों से संवाद के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
शिवजी की तुलना आरएसएस से करना आस्था का अपमान
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान शिव की तुलना आरएसएस से किए जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने सख्त आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि "प्रदीप मिश्रा एक अच्छे कथावाचक हैं, कथा सुनने के लिए लोग उनके पास जाते हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है. भगवान शिव की तुलना आरएसएस के साथ करना हमारी आस्था का अपमान है. शंकर भगवान के प्रति जो आस्था है उसके यह खिलाफ है. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं."
शिवराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
मनरेगा श्रमिकों से संवाद करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि "केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर और नया कानून लाकर गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी की है. शिवराज सिंह चौहान के मंत्री रहते हुए जो बदलाव किए जा रहे हैं, वे मजदूरों के खिलाफ हैं. कांग्रेस हमेशा किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी रहेगी."
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "अब राज्यसभा से मेरा कार्यकाल समाप्त होने वाला है. मैं 78 साल का हो गया हूं, पार्टी जो आदेश देगी वो काम करूंगा, राजनीति में सक्रिय रहूंगा." ग्राम खेरी में कार्यकर्ता मांगीलाल पटेल के घर रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह दिग्विजय सिंह पैदल ही गांव की गलियों में निकल पड़े. उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की शिकायत की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इछावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन बेहद मजबूत है और हम जनता की इन समस्याओं के लिए लड़ते रहेंगे.

अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज