विवेकानंद नगर में CA के घर पर ED की दबिश, दस्तावेज जब्त
भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद नगर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापा मारा। टीम ने पूरे घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू की और दस्तावेजों के साथ डिजिटल डिवाइस की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इलाके में रेड की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हलचल मच गई।
कई जिलों में एक साथ रेड
जानकारी के अनुसार, भिलाई, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित कई जगहों पर ED की टीम ने एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान कृषि कारोबार से जुड़े व्यापारियों के घरों और दफ्तरों को निशाना बनाया गया है।
रायपुर में भी दबिश
राजधानी रायपुर में भी ED की टीम ने तीन कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें शंकर नगर चौपाटी के पास, महावीर नगर और अमलीडीह स्थित विस्टा कॉलोनी शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई और खुलासे हो सकते हैं।

फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर